मनुष्य के लिए अनुशासन सर्वप्रिय: मालवीय
जिला स्तरीय क्रिकेट अंपायरिंग सेमिनार का समापन
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। जिला स्तरीय क्रिकेट अंपायरिंग परीक्षा का समापन समारोह मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर रितेश मालवीय, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा, विशेष अतिथि सेंटपॉल विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रोबिन एवं बीसीसीआई अंपायरिंग पैनल के गजानंद वशिष्ठ के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अतिथियों का जिला क्रिकेट संघ की ओर से माला एवं साफा स्मृति चिन्ह देखकर स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि सफलता के लिए परिश्रम की आवश्यकता होती है यदि नियमित रूप से किसी भी खेलों का अभ्यास किया जाए तो सफलता मनुष्य को प्राप्त होती है। उन्होंने कहा है कि मनुष्य के लिए अनुशासन सर्वप्रिय होता है और जो अभ्यर्थी अनुशासन में रहकर कार्य करता है उन्हें जरूरी है सफलता मिलती है। मीडिया प्रभारी रंजी स्मिथ ने बताया कि सेमिनार में जिले के विभिन्न क्षेत्र के अभ्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में बीसीसीआई पैनल के एंपायर राजीव गोदारा हनुमानगढ़ व गजानंद विशिष्ट करौली ने नई तकनीक एवं कौशल की जानकारी प्रदान की। प्रभारी रंजी स्मिथ ने बताया की प्रातःकाल कार्यक्रम में विशेषज्ञ द्वारा अभ्यर्थियों से क्रिकेट के नियम 1 से 42 तक विस्तार से खिलाड़ियों को समझाया एवं संवाद किया। कार्यक्रम में जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सत्यन मीणा ने अतिथियों एवं अभ्यर्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा ने किया। जिला स्तरीय क्रिकेट एंपायर इन सेमिनार के सफल आयोजन के लिए जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष सत्यन मीणा ने कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह देवड़ा, संयुक्त सचिव अशोक गहलोत, मीडिया प्रभारी रंजी स्मिथ, आयोजन सचिव शैतान स्वरूप मीणा, गुलजार खान, संयुक्त सचिव मदन रावल एवं कार्यकारिणी पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस समाचार का फोटो नंबर 3 भेजा है।