नॉवेरेए यूनियन के नववर्ष के कैलेंडर का विमोचन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्लॉइज यूनियन के जोधपुर मण्डल कार्यालय में नॉवेरेए यूनियन द्वारा जारी नववर्ष 2021 के कैलेण्डर का मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण द्वारा विमोचन किया गया।
मण्डल रेल प्रबन्धक गीतिका पाण्डेय का नॉवेरेए यूनियन के कार्यालय में प्रथम बार आगमन पर स्वागत व अभिनन्दन किया। मण्डल सचिव मनोज कुमार परिहार व मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आशा खीची तथा विजया व्यास ने मण्डल रेल प्रबन्धक को माला व शॉल भेंट कर स्वागत किया। वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण का मण्डल के सभी पदाधिकारियों द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। सभा को बजरंग सिंह राठौड, जसबीर सिंह चौधरी, आशा खीची, विजया व्यास ने सम्बोधित किया तथा सभा का संचालन परमानन्द गुर्जर द्वारा किया गया।
सभा में सुनील टॉक, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, अशोक सिंह मेडतिया, ज्योतिप्रकाश माथुर, महेन्द्र सिंह चारण, कमलेश पुरोहित, विक्रम सिंह, अरूण बिस्सा, बिलाल खां, अनोप सिंह पंवार, प्रदीप कुमार, नर सिंह, विरेन्द्र सिंह, पूरणचन्द शर्मा, वीणा सर्राफ, भारती अरोड़ा, प्रीति, सृष्टि, मनिषा पंवार, अरूणा सोलंकी, अन्तिमा, रचना, साक्षी, शंकर सिंह भाटी सहित पदाधिकारी, डेलीगेट, सदस्य व सैकंड़ों की तादाद में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।