एसबीआई ने 3.50 लाख का सामान भेंट किया

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से कोरपोरेट सामाजिक सेवा के तहत नव जीवन संस्थान के आस्था व लव-कुश में 3.50 लाख रुपए की लागत के स्वचालित रोटी मेकर व कंप्यूटर भेंट किए।
इस अवसर पर आयोजित समारोह में बोलते हुए एसबीआई के मुख्य महा प्रबंधक अमिताभ चटर्जी ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा, एक उत्तम कार्य हैं। इनकी सेवा ईश्वर की सेवा के तुल्य हैं। बुजुर्गो की सेवा हमारा सामाजिक दायित्व है, इसका निर्वाह करते हुए बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करें। उप महाप्रबंधक रूबी चटर्जी ने कहा कि नव जीवन संस्थान जिस तरह अबोध बच्चो एवं नि:सहाय वृद्ध जनों की सेवा में समर्पित हैं वह अद्भुत है एवं हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक सुजीत कुमार ने कहा कि बैंक का सदैव प्रयास रहा हैं कि समाज के वंचित वर्ग तक पहुंचा जाए एवं जो लोग सेवा में लगे हैं उनके हाथ मजबूत किए जाए। नवजीवन संस्थान निश्चित रूप से बहुत अच्छा सेवा कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मेनका सुजीत कुमार, सहायक महाप्रबंधक टीकम सिंह गहलोत, मुख्य महाप्रबंधक संजय परिहार, आशुतोष कुमार मौजूद रहे। संस्था प्रभारी राजेंद्र परिहार ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया एवं आरके ओझा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button