शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। कोरोनाकाल तथा बढ़ती सर्दी के कारण शहर के सरकारी अस्पतालों में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी जा रही है जिसके चलते गंभीर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को देखते हुए कन्हैया कॉलोनी विकास समिति की ओर से गुरो का तालाब स्थित रोकडिया बालाजी मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। समिति के सागर गौड़ के नेतृत्व में सम्पन्न शिविर में 175 से अधिक रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदाताओं में अनेक ऐसे थे, जिन्होंने पहली बार रक्तदान कर सामाजिक सरोकार निभाया। शिविर के मुख्य अतिथि आईआरपीएस अशोक कुमार, एसीपी ईस्ट राजेन्द्र सिंह, वार्ड नम्बर एक दक्षिण की पार्षद व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष इन्द्रा राजपुरोहित, कांग्रेसी नेता अयूब खान, पार्षद दलपत वैष्णव, आंगनवाडी केन्द्र संगठन की प्रदेशाध्यक्ष भंवरी देवी तथा एफएफओआई के आदर्श शर्मा व भवानी सिंह ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। इस अवसर पर प्रकाश शर्मा, कैलाश विश्नोई, गोपाल बोराणा, अशोक सिंह, हिम्मत सिंह, चन्द्रप्रकाश सैन, राहुल गौड, प्रकाश सोलंकी, हनुमान गौड, इकबाल खान, विजय सिंह, मोहम्मद भाई, कुलदीप विश्नोई, जितेन्द्र वैष्णव, राजूदास, नरेन्द्र सिंह, सवाई सोनी व अशोक विश्नोई सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया।