सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। संस्कृति बाल सेवा संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले द्वितीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया गया। एडवोकेट संजीव व्यास ने बताया कि संस्कृति बाल सेवा संस्थान की ओर से 16 फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाले द्वितीय सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन के बैनर का विमोचन सुन्दर बालाजी मन्दिर परिसर में पण्डित पीरदास वैष्णव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के सुनीता शर्मा, ओमप्रकाश मीना, सागर छंगाणी, मनजीत चौहान, सुनील ओझा, ताहिर अंसारी, नमिता प्रजापत व संगीता शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर हर्ष चौहान द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और वानर सेवा भी की गई। कार्यक्रम में दीनदयाल पुरोहित, मुकेश, नासिर भाई, श्रीकांत, सुशील व 365 ऐनिमल लवर एंड केयर टेकर ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहे।