एलीट मिस राजस्थान 2020 के टॉप 10 में बनाई जगह

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। मॉडलिंग और ग्लैमर के क्षेत्र में टेलेन्ट को प्लेटफॉर्म देने के उद्देश्य से राजस्थान का प्रतिष्ठित ब्यूटी पैजेंट एलीट मिस राजस्थान 2020 का आयोजन राजधानी में आयोजित किया गया जिसमें जोधपुर की तनु चौधरी को एलीट मिस राजस्थान राइजिंग स्टार का खिताब दिया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न शहरों से सलेक्ट 25 मॉडल्स ने भाग लिया।
तनु ने बताया कि एलीट से मैंने बहुत कुछ सीखा हैं। यह मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा। बचपन से ही मैं सुपर मॉडल बनना चाहती थी। एलीट से इस मुकाम पर पहुंची हूं। मैं अपनी कमियों को सुधार कर जरूर अपने लक्ष्य को पूरा करूंगी। मेरा सपना पंजाबी सोंग में काम करना हैं। मैं अपने सपने को पूरा करने के साथ अपने परिवार का नाम भी देश में रोशन करना चाहती हूं। फैशन जगत में अपना मुकाम बना रहे शहर के ड्रेस डिजाइनर हर्षद पाहुजा की डिजाइन की गई ड्रेस हाल ही में शोकेस हुई। जयपुर में आयोजित एलीट मिस राजस्थान फैशन शो में हर्षद की डिजाइन की ड्रेस को शोकेस किया गया। हर्षद ने बतौर ड्रेस डिजाइनर, मॉडलिंग, एक्टिंग और एक बेहतरीन पेंटर होने के नाम पर शहर का नाम रोशन किया है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button