रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वारों के बाहर भी रहेगी स्वच्छता

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। पूरे देश में स्वच्छता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के बाहर भी स्वच्छता दिखाई देगी। मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय व दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने जोधपुर रेलवे स्टेशन के दोनों प्रवेश द्वार के संयुक्त निरीक्षण के बाद स्टेशन के बाहर भी स्वच्छता और सुन्दरता बनाये रखने पर सहमति जताई। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पाण्डेय तथा दक्षिण महापौर वनिता सेठ ने संयुक्त रुप से जोधपुर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार तथा रातानाडा तरफ के द्वितीय प्रवेश द्वार के सामने का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में दोनों प्रवेश द्वार के बाहर भी स्वच्छता रखने और सुन्दरता बनाये रखने के लिए विचार विमर्श किया। मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर आसपास की दुकानों द्वारा कचरा फेंकने तथा होटलों व रेस्टोरेंट द्वारा बची हुई खाद्य सामग्री फैंकने को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम द्वारा संबंधित पक्षों को नोटिस जारी करने तथा विधि सम्मत कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही स्टेशन के बाहर भी सफाई बनाये रखने के लिए विशेष तौर पर व्यवस्था बनाने तथा उसकी निगरानी पर नगर निगम ध्यान देगा। महापौर वनिता सेठ ने रेलवे स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाने व उचित कार्रवाई के संबंध मे दिए गए दिशा निर्देश के संबंध में सुश्री पाण्डेय को जानकारी दी। मंडल रेल प्रबंधक पाण्डेय के विशेष रूप से द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर नगर निगम के कचरे के डंपिंग डिपो हटाने के आग्रह पर महापौर वनिता सेठ ने यह आश्वासन दिया कि इस कचरा डपिंग डिपो को अन्यत्र स्थान पर ले जाने संबंधी कार्रवाई शुरू कर दी गई है तथा इस संबंध में शीघ्र ही निर्णय लेकर यहां कचरा डंपिंग को बन्द कर दिया जायेगा। दोनों पक्षों की संयुक्त सहमति के अनुसार कार्रवाई होने के पश्चात जोधपुर रेलवे स्टेशन के बाहर भी स्वच्छता दिखाई देगी। महापौर वनिता सेठ ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर और आस पास के एरिया को नो वेडिंग जोन बना कर उसकी पालना सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button