निलामी कार्यवाही स्थगित करने की मांग, विधायक का फूंका पूतला

  •  विरोध प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
  •  सेवा भारती समिमि को भूमि आवंटन का मामला

सेवा भारती समाचार।

जयंतीलाल दाणा / सिरोही। सेवा भारती संस्था को नगर परिषद के पूर्व बोर्ड व पूर्व सरकार द्वारा आवंटन की पत्रावली को निरस्त करवाकर अपने मनमानी तरीके से नगर परिषद की आड में कर रहे निलामी की कार्यवाही को स्थगित कर सेवा भारती को उक्त भूमि पुनः आवंटन की प्रक्रिया यथावत करवाने की मांग को लेकर सेवा भारती संस्था के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर विधायक लोढा का पूतला फूंककर राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि गत नगर परिषद बोर्ड की बैठक में हुई चर्चा गत 29 अक्टूबर 2020 से जानकारी हुई की राजस्थान कांग्रेस सरकार की सरपरस्ती में वर्तमान कांग्रेस के निकाय बोर्ड द्वारा सिरोही शिवगंज विधानसभा के निर्दलीय विधायक संयम लोढा के हस्तक्षेप व रूची लेकर सेवा भारती संस्थान सिरोही को समाज व राष्ट्रहित कार्याें के प्रयोजन से आवंटित राम झरोखा मंदिर के सामने व नेहरू पार्क के पास में पडी भूमि के आवंटन को निरस्त करने की प्रक्रिया बिना किसी जानकारी व नोटिस दिए बिना कार्यवाही की जा रही हैं।
प्रदान की थी आवंटन की स्वीकृति
नगर परिषद मंडल की बैठक मंे गत 13 जून 2018 के प्रस्ताव संख्या एक मंे सेवा भारती संस्थान सिरोही को आरक्षित दर की 50 प्रतिशत दर पर आवंटन की स्वीकृति के लिए राज्य सरकार केा भिजवाए जाने का निर्णय लिया गया था। इसके पश्चात राज्य सरकार के स्वायत शासन विभाग द्वारा पत्र क्रमांक भूमि/एफ.7(ड) (595)/डीएलबी./06/3117 गत 23 अगस्त 2018 को संस्था द्वारा पिछडी बस्तीयों मंे बालकों के लिए छात्रावास, संस्कार व शिक्षा देने के लिए भूमि आंवटन चाहा गया था। इस पर राज्य सरकार द्वारा भू. आवंटन निति 2015 के बिंदु संख्या 5.3 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद सिरोही के प्रस्ताव अनुसार सेवा भारती संस्थान को संस्कार व शिक्षा केन्द्र पिछडी बस्तीयों के बालकों के छात्रावास इत्यादी का संचालन करने के लिए नेहरू पार्क व लालवेरा के बीच पालिका की 3750 वर्गफिट भूमि प्रचलित आरक्षित दर की 50 प्रतिशत दर पर नियमानुसार आवंटन करने की स्वीकृति प्रदान की थी।
अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं
ज्ञापन में बताया कि निर्दलीय विधायक संयम लोढा द्वारा अपने राजनैतिक पद का दुरूपयोग कर सेवा भारती की पत्रावली निरस्त करवाने की कार्यवाही कर सिरोही के आम जनता की भावना को ठेस पहुंचाई हैं, जिस पर पूर्व मंे भी नगर परिषद एवं जिला कलेक्टर व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जा चुका हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्यवाही अमल मंे नहीं लाई हैं।
12 व 13 जनवरी को होंगी निलामी कार्यवाही
ज्ञापन में बताया कि आगामी दिनों में होने वाली उक्त सेवा भारती के कब्जे की भूमि की निलामी 12 जनवरी व 13 जनवरी 2021 की कार्यवाही को स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थगित नहीं किया जाता हैं, तो मजबुरन सिरोही जिले की आम जनता द्वारा विरोध के रूप में बहुत बडा जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जवाबदारी स्थानीय निर्दलीय विधायक संयम लेाढा स्थानीय प्रशासन व राज्य सरकार की रहेगी।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर विहिप के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य तीर्थगीरी महाराज, पूर्व मंत्री ओटाराम देवासी, सेवा भारती के प्रात सहमंत्री चम्पत मिस्त्री, सेवाभारती के जिलाध्यक्ष देवाराम कुम्हार, कोषाध्यक्ष सौरभ पुरोहित, मधुसुदन त्रिवेदी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, नारायण देवासी, दिलीप सिंह मांडानी, चिराग रावल, लोकेश खंडेलवाल, पार्षद गोपाल माली, गोविंद माली, मणी बाई, गीता पुरोहित, हंजा देवी, मगन मीणा, सुरेश संगरवशी, अरूण ओझा, प्रवीण राठौड़, नितीन रावल, सुर्यवीर सिंह आढ़ा, जब्बर सिंह चौहान, प्रकाश पटेल, मांगूसिंह बावली, भरत माली, विरेन्द्र सिंह चौहान, बाबूसिंह माकरोडा, शैलेष शर्मा, मांगीलाल रावल, हेमलता पुरोहित, अशोक पुरोहित, विरेन्द्र एम. चौहान, महीपाल चारण, शैतान सैन, अनिल प्रजापत, भावेश खत्री, किशन रावल, राहुल रावल, कपुर पटेल, जयेश माली, योगेश दवे, गणपत सिंह, दिपेन्द्र सिंह, हार्दिक देवासी सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button