नो मास्क नो एंट्री के तहत वितरिण किए मास्क
सेवा भारती समाचार।
सिरोही। नगर परिषद टीम द्वारा नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन के तहत शहर में मास्क वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयुक्त महेन्द्रसिंह चौधरी ने कोरोना जागरुकता अभियान के तहत बताया पिछले चार महिनों से नगर परिषद प्रत्येक दिन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। शुक्रवार को शहर में गोयली चौराहा, दलाल लाईन, गांधी लाईन, नीलवणी चौक आदि स्थानों पर 150 मास्क वितरण किए एवं नो मास्क नो एंट्री जन आंदोलन के तहत शहर में कोरोना जागरुकता स्टीकर चस्पा किए। बिना मास्क घूम रहे लोगों से मास्क लगाने के लिए आग्रह कर मास्क लगाने को जागरुक किया गया। जिला परियोजना प्रबधंक ओमसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बिना मास्क पाए जाने पर जुर्माना वसूल किया जाएगा। साथ ही बताया कि कोरोना की मास्क ही वैक्सीन है। साथ ही बताया कि घर से निकलने से पहले मास्क अनिर्वाय रुप से लगाकर निकले। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबधंक हनुमान शर्मा, सीओ हरीश गोस्वामी, प्रमोद वाघेला, सफाई कार्मिक मदन मीणा, रवि, मोतीलाल, शैतानसिंह, तरुण कुमार साथ थे।