जर्जर जीएलआर व भवन दे रहा हादसों को निमंत्रण
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। जिले के चामू क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेड़ के निंबला में संबंधित विभाग की लापरवाही से सरकारी नलकूप पर बने जीएलआर व स्टार्टर भवन पूरी तरह से जर्जर होकर क्षतिग्रस्त हो गए है। जो हर समय हादसों को निमंत्रण दे रहे है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षो से जीएलआर व स्टार्टर भवन हादसों को निमंत्रण दे रहे है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई है। गौरतलब है कि संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते भेड़ गांव तलिया में भी कुछ वर्षों पूर्व एक जर्जर जीएलआर धराशाही हो गया था, गनीमत रही कि हादसा होने से टल गया था। लेकिन संबंधित विभाग द्वारा बार बार की जा रही लावरवाही ग्रामीणों के भारी पड़ सकती है।