आयुर्वेद संस्थाओं के साथ एमओयू करेगा एम्स
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जोधपुर और आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में एम्स में धन्वन्तरि जयंती ऑनलाइन समारोह का आयोजन किया गया। आरोग्य भारती की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रियंका झाबक ने बताया कि समारोह की विधिवत शुरुआत एम्स उप निदेशक (प्रशासन) एनआर बिश्नोई, डीन डॉ. कुलदीप सिंह, अपर आचार्य डॉ. पंकज भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलन करके की। कार्यक्रम में एम्स निदेशक डॉ. संजीव मिश्रा ने अपने सन्देश में आने वाले समय में एम्स जोधपुर व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के साथ मिलकर शोध कार्यों को बढ़ावा देने लिए एमओयू करने बात कही, साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में ट्रांसडिस्कप्लीनरी शोध की आवश्यकता है, एवं इस तरह के कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत है। एम्स उप निदेशक प्रशासन एनआर विश्नोई ने कहा कि इस महामारी के दौर में ऋषि धन्वन्तरि एवं आचार्य सुश्रूत के द्वारा बताये गए आयुर्वेदिक सिद्धांत बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकते है।