जेडीए दस्ते ने हटाए अतिक्रमण

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। संभागीय आयुक्त एवं जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. समित शर्मा के आदेशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा निरन्तर अवैध, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। दस्ते द्वारा ग्राम धिनाणा की ढाणी एवं ग्राम सांगरिया में कार्यवाही करते हुए अवैध एवं अनाधिकृत रूप से किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया।  मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान ने बताया कि जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम धिनाणा की ढाणी खसरा संख्या 479 किस्म गै.मु. आगौर प्राधिकरण के नाम दर्ज भूमि का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान उक्त खसरे में अतिक्रर्मी द्वारा अवैध रूप से पत्थर की छीणों व चापों से पत्थर का पक्का ढालिया बनाकर अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण किया पाया गया। दस्ते द्वारा उक्त अतिक्रमण को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर हटाया गया तथा प्राधिकरण की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।  नाजिम अली ने बताया कि इसी प्रकार दस्ते द्वारा ग्राम सांगरिया विनायक विहार का मौका निरीक्षण किया गया। वक्त मौका निरीक्षण ग्राम सांगरिया विनायक विहार भूखण्ड़ संख्या 25 व 26 के सामने सडक़ भाग में लोहे की जाली का गेट एवं विनायक नगर से गणेश नगर जाने वाले रास्ते पर 10 फीट का लोहे का गेट लगाकर सडक़ मार्ग अवरूद्ध पाया गया। दस्ते द्वारा कार्यवाही करते हुए जेसीबी की सहायता से उक्त दोनों लोहे के गेट को हटाया गया तथा अवरूद्ध रास्ता खुलवाया गया। कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन निरीक्षक पूर्व महेन्द्र भार्गव, प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा, प्रवर्तन निरीक्षक दक्षिण करनाराम जाट, पुलिस थाना कुड़ी का जाब्ता मय जेडीए का अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button