प्रधानमंत्री के बैकड्रॉप में जोधपुर की शान मेहरानगढ़

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। जोधपुर के संस्थापक राव जोधा के सामथ्र्य को दर्शाते मेहरानगढ़ के किले की भव्यता देश विदेश के पर्यटकों को वर्षों से अपनी ओर आकर्षित करती रही है। शंघाई को-ऑपरेशन ऑर्गेनाइजेशन शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। विश्व को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के बैकड्रॉप में जोधपुर की शान मेहरानगढ़ किले का चित्र दिखाई दिया। जोधपुर के सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने इसके लिए प्रधानमत्री का ट्वीट करके आभार व्यक्त किया और कहा कि यह निश्चित रूप से जोधपुरवासियों के लिए गौरव का विषय है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button