प्रान्त स्तरीय एकलगीत प्रतियोगिता का आयोजन

सेवा भारती समाचार।

जोधपुर। भारत विकास परिषद् द्वारा भावी पीढ़ी में मातृभूमि के प्रति प्रेम व कृतज्ञता का भाव विकसित करने के उद्देश्य से प्रान्त स्तरीय राष्ट्रीय एकलगीत प्रतियोगिता का आयोजन डिजिटल प्रारुप में जोधपुर मुख्य शाखा के आतिथ्य में बीआर बिड़ला पब्लिक स्कूल में किया गया।प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 शाखाओं से शाखा स्तर पर विजेता 21 प्रतियोगियों ने वीडियो के माध्यम से सहभागिता की। कनिष्ठ वर्ग में पिण्डवाड़ा शाखा के श्रेयन कलावन्त प्रथम, सुमेरपुर शाखा की राही जैन द्वितीय तथा जोधपुर मारवाड़ शाखा के आरव दाधीच तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में बालोतरा शाखा की प्रज्ञा प्रथम, पचपदरा शाखा की मधुबाला गहलोत द्वितीय तथा पिण्डवाड़ा शाखा की रक्षा कंवर तृतीय स्थान पर रही। परिषद् परिवार वर्ग में भीनमाल शाखा के सुरेश कुमार प्रथम, पिण्डवाड़ा शाखा की निर्मला बागौरा द्वितीय तथा जोधपुर मारवाड़ शाखा की गायत्री भारद्वाज तृतीय स्थान पर रही।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हए प्रान्तीय अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यार्थियों में राष्ट्र प्रेम के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद् प्रति वर्ष राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन चार स्तरों में किया जाता है। शाखा स्तर, प्रान्त स्तर, रीजन स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा परिषद् द्वारा प्रकाशित राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक में प्रकाशित राष्ट्र प्रेम से सम्बन्धित किसी एक गीत का चयन कर प्रस्तुति देनी होती है। भारत विकास परिषद् द्वारा इस प्रतियोगिता का आयोजन 1967 से निरन्तर किया जा रहा है जिसमें प्रतिवर्ष लाखों विद्यार्थी सहभागिता करते हैं। निर्णायक के रुप में प्रसिद्ध संगितज्ञ रामदेव गौड़, तरुण सिंह सोलंकी तथा डा. अरुणा माथुर ने प्रतियोगियों की प्रस्तुतियां देख कर अपना निर्णय प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान ही जोधपुर मारवाड़ शाखा के पूर्व अध्यक्ष व विकास सेवा संस्थान के अध्यक्ष ब्रिगेडियर नरेन्द्र मल सिंघवी ने विकास रत्न बनने की घोषणा करते हुए 1 लाख की राशि का चैक प्रान्तीय अध्यक्ष भवानी शंकर गौड़ व प्रान्तीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा को सुपुर्द किया।
इस अवसर पर प्रान्तीय संरक्षक शशि कुमार बिड़ला, प्रान्तीय वित्त सचिव रामाकिशन भूतड़ा, ऑनलाइन भारत को जानो प्रभारी तथा सरस्वती नगर शाखा के सचिव डा. अनिल गुप्ता, जोधपुर मुख्य शाखा के अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर, उपाध्यक्ष किशन दास बिड़ला, सचिव सुरेश भूतड़ा, महिला प्रमुख अर्चना बिड़ला, जोधपुर मारवाड़ शाखा के अध्यक्ष एनआर. राय सचिव सूर्य प्रकाश शर्मा, ब्रिगेडियर एन. एम. सिंघवी, दिनेश शर्मा, नन्दनवन शाखा के राधे श्याम वैष्णव, प्रदीप दुग्गड़ बालोतरा शाखा के सचिव हरिप्रसाद गोठवालिया सहित बड़ी संख्या में परिषद् के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रान्तीय महासचिव जगदीश शर्मा ने किया।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button