पीपा क्षत्रिय समाज के वर्ष 2021 केकैलेंडर का विमोचन
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। पीपा क्षत्रिय समाज के वर्ष 2021 के कैलेंडर का विमोचन राजस्थान हाईकोर्ट के ज्वॉइंट रजिस्टार नरेन्द्र परमार के मुख्य आतिथ्य में मसूरिया स्थित अतिथिगृह में किया गया। अध्यक्षता मसूरिया बाबा रामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र चौहान ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीताराम चौहान, एडवोकेट एसपी सोलंकी तथा आनन्द राखेचा उपस्थित थे। संयोजक बालकिशन राखेचा (लालजी) ने बताया कि श्री पीपा क्षत्रित्र (राठौड़) राखेचा भाईपा समिति जोधपुर के तत्वावधान में प्रकाशित वर्ष 2021 के बहुरंगी कैलेण्डर में वार्षिक राशिफल के साथ ही समाज बन्धुओं सहित सभी आवश्यक सेवाओं के फोन नम्बर लिए हैं। कोरोना के कारण समारोह संक्षिप्त रूप से रखा गया। इस अवसर पर पुरुषोत्तम राखेचा, मुफतलाल राखेचा, घनश्याम राखेचा, चंद्र दत्त राखेचा, महेश परिहार, रमेश पंवार, सुनिल सोलंकी, एवं प्रवीण कुमार उपस्थित थे। संचालन मिश्रीलाल पंवार ने किया जबकि संयोजक बालकिशन राखेचा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।