किसानों का सदस्यता अभियान 22 से
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। भारतीय किसान संघ की त्रिवर्षीय सदस्यता अभियान के तहत 22 नवम्बर से शुरू होने वाली सदस्यता की तैयारियों के लिए संगठन की जिला टोली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्यता की तैयारियों व रणनीति पर चर्चा हुई। संघ के जिलाध्यक्ष नरेश व्यास ने संगठन की मजबूती के लिए जिले में तीन लाख किसानों को सदस्य बनाने व प्रत्येक राजस्व गांव में संगठन की सक्रिय ग्राम इकाई का गठन करने का आह्वान किया। इसके लिए 16 नवम्बर को ओसियां में संघ की जिला प्रतिनिधि सभा की बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें जिला कार्यकारिणी सहित सभी तहसील कार्यकारिणी के कार्यकर्ता शामिल होंगे। जिले में 22 से 30 नवम्बर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बैठक में प्रान्त प्रचार प्रमुख तुलछाराम सिंवर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामनारायण जांगू, जिला उपाध्यक्ष गोरधनराम सियाग, लोहावट तहसील अध्यक्ष पारसमल खींचड़, बाप तहसील अध्यक्ष हनुमान अमराणी, लोहावट तहसील मंत्री मांगीलाल कड़वासरा सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।