परीक्षा तैयारी के लिए कौशल शिक्षक प्रशिक्षण दिया
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। भारती फाउण्डेशन के द्वारा संचालित सत्य भारती क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चामू में एक दिवसीय परीक्षा तैयारी कौशल विकास शिक्षक प्रशिक्षण किया गया। प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से पीपीटी, पूर्व आकलन, कार्यशाला के पश्चात आकलन व शिक्षकों से प्रतिपुष्टि ली गई। प्रशिक्षण में प्रधानाचार्य बाबूलाल शर्मा द्वारा परीक्षा तैयारी कौशल की महत्वपूर्ण तकनीकियों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में किशनलाल सहित 6 पुरुष शिक्षक व 7 महिला शिक्षिकाओं ने भाग लिया।