जिला परिषद सदस्य के लिए दो एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 उम्मीदवारों ने 24 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए
सेवा भारती समाचार।
पाली। जिले में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के अंतर्गत नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के तीसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य के लिए दो एवं पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 उम्मीदवारों ने 24 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि जिला परिषद सदस्य के लिए वार्ड संख्या 6 से श्रीमती ब्रीजेन्द्र कंवर एवं वार्ड संख्या 31 से माघोसिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है। जिला परिषद सदस्य के लिए अब तक 3 उम्मीदवारों ने 3 नामांकन पत्र प्रस्तुत कर दिए गए। इसी प्रकार जिले की दस पंचायत समितियों के 192 वार्डों के लिए शुक्रवार को 23 उम्मीदवार ने 24 नामांकन पत्र पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए पेश किए। बाली पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य के लिए 5 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए। देसूरी व जैतारण पंचायत समिति क्षेत्र से दो-दो उम्मीदवार ने दो-दो नामांकन पत्र पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रस्तुत किया। मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में 4 उम्मीदवारों ने 4 नामांकन प्रस्तुत किए। पाली में एक उम्मीदवार ने एक, रायपुर, सोजत तथा सुमेरपुर पंचायत समिति में सदस्य पद के लिए 3-3 उम्मीदवार ने 3-3 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए है। अब तक कुल 27 उम्मीदवारों ने 28 नामांकन पत्र पंचायत समिति सदस्य की उम्मीदवारी के लिए दाखिल कर दिए है।