प्रदर्शनी से दिया कोरोना जनजागरूकता का संदेश
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो द्वारा पंचायत समिति लूणी एवं ग्राम पंचायत काकेलाव के सहयोग से अटल सेवा केन्द्र परिसर में कोरोना जनजागरूकता प्रदर्शनी लगाकर आमजन को कोरोनावायरस रोकथाम पर जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर मीडिया एवं संचार अधिकारी आशीष वर्मा ने कोरोना संक्रमण से सभी को अवगत कराया और दो गज की दूरी रखना, मास्क ठीक से लगाना, बार-बार हाथ धोना इत्यादि छोटी-छोटी बातों को नियमित रूप से पालना करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विभाग द्वारा लगाई प्रदर्शनी को देखा और समझा तथा स्वयं की रक्षा के साथ अपने आस-पड़ौस व समाज में कोरोना रोकथाम की बात कहीं। इस अवसर पर कोरोना जनजागरूकता कार्यक्रम के दौरान जन आंदोलन के तहत आमजन ने शपथग्रहण की। शपथ के तहत कोविड-19 रोकथाम पर आमजन के साथ सभी ने कोविड-19 से सतर्क रहने व आवश्यक सावधानियां बरतने का वचन लिया। इस अवसर पर सरंपच गोलकीदेवी, पंचायत समिति लूणी के कनिष्ठ अभियन्ता महेन्द्रसिह राठौड़, ग्राम विकास अधिकारी सुनिल व्यास, पटवारी पुनाराम विश्नोई के साथ समाजसेवी एवं सामाजिक कार्यक्रर्ता भूण्डकी, मालाराम, संग्रामराम, गोपालदान, भंवरलाल, शोभा, मोहनी आदि उपस्थित रहे।