जिला कलेक्टर ने वीसी में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए

पाली। कोविड-19 के विरुद्ध जन आंदोलन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला कलेक्टर ने वीसी में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने वीसी में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों से कहा कि पिछले दस दिनों में कोरोना संक्रमित का ग्राफ नीचे गिर रहा है। मास्क पहनने एवं सोशियल डिस्टेंसिंग की पालना से संक्रमण के फैलाव में कमी आ रही है। आगामी डेढ़ माह में त्यौहारी सीजन आ रहा है शनिवार से नवरात्रा उसके बाद दशहरा एवं दीपावली सहित कई पर्व पर लोग घरों से बाहर निकलकर एक दूसरे से मिलेंगे, बाजारों में भीड़ एवं समूह में लोगों के रहने की संभावना को देखते हुए जन आंदोलन के तहत लोगों में जागरूकता बढ़ानी आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि कार्य में अधिकारियों और अधिक गतिशीलता से कार्य कर कोविड-19 संक्रमण के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए लोगों में समझाईश हेतु मास्क वितरण, माईक से प्रचार, रंगोली, रेलियां, नारा, लेखन नो मास्क नो एंट्री का कार्य बड़े पैमाने पर करें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि गांव ढाणी में अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंच बनाकर गठित टीम द्वारा घर-घर तक स्टीकर चस्पा कर मास्क का वितरण किया जाए। उन्होंने स्थानीय निकाय एवं विकास अधिकारियों को जागरूकता आंदोलन में गति लाते हुए व्यापक स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस जन आंदोलन में व्यापारिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों व स्वयं सेवी संस्थाओं का अधिक से अधिक सहयोग लेकर कार्य करें। जन आंदोलन में शिक्षाकर्मी, आशा, स्काउट गाइड, नेहरू युवा केंद्र, एनएसएस, स्वयं सेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं की सेवाओं का उपयोग किया जाए। अतिरिक्त जिला कलेक्टर वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि कोरोना की अभी तक कोई दवा नहीं है हमें अपने आप ही सुरक्षा करनी है मास्टर पहनना एवं सोशियल डिस्टेंसिंग रखना ही बचाव का उपाय है। उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए पूरा प्रयास कर रहा है जन आंदोलन के इस कार्य में भामाशाहों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठनों धार्मिक संस्थाओं, ट्रस्टों का सहयोग भी अपेक्षित है। सभी को कोरोना की जंग लड़ने में सहभागिता निभानी जरूरी है। उन्होंने नगरपालिका के अधिशासी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को जागरूकता कार्य को और मुस्तैदी से करते हुए ब्लाॅक स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रिपोर्ट प्रतिदिन भिजवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर भी प्रचार प्रसार किया जाए एवं प्रत्येक व्यक्ति तक जागरूकता मैसेज पहुंचाने की दिशा में कार्य होना जरूरी है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे जन आंदोलन का प्रभावी परिवेक्षण कर सप्ताह में दो बार निरीक्षण कर मास्क वितरण करेंगे एवं आमजन से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के प्रोटोकाॅल का पालन करने के लिए गांधीवादी तरीके से जागरूकता अभियान को गति प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि अपने अपने क्षेत्र में की गई गतिविधियों के फोटोग्राफस एवं विवरण ईमेल palirelief@gmail.com पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।  वीसी में उपखंड अधिकारी उत्सव कौशल, तहसीलदार, विकास अधिकारी, आनंद सैन, फिरोज खान सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
 

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button