अमेजऩ ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 17 से
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। अमेजऩ इंडिया ने 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले वार्षिक फेस्टिव इवेंट ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान स्मॉल और मीडियम बिजनेस (एसएमबी) के लिए अवसर उपलब्ध कराया। लोकल शॉप्स ऑन अमेजऩ, कारीगर, सहेली, और लॉन्चपैड जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत जयपुर, उदयपुर, जोधपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से और कई अन्य स्थानों के हजारों अमेजऩ सेलर्स कस्टमर्स के लिए आकर्षक डील्स और ऑफऱ पेश करेंगे। प्राइम मेम्बर 16 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस का आनंद ले सकते हैं। फेस्टिव सीजऩ की तैयारी में, अमेजऩ ने भारत भर में 100,000 से अधिक अमेज़ॅन-एनेबल्ड लोकल शॉप्स, किरानों और नेबरहुड शॉ्स को सक्षम बनाया है, जो कस्टमर्स की सेवा करने और उत्सव की खुशियां मनाने के लिए तैयार हैं। बीस हजार से अधिक रिटेलर्स, लोकल शॉप्स ऑन अमेजऩ प्रोग्राम की किराना और स्थानीय दुकानें अपने पहले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में भाग लेंगी और अपने शहरों और पूरे भारत में कस्टमर्स कीजरूरतों को पूरा करेंगी, जो दैनिक आवश्यक वस्तुओं से लेकर बड़े एप्लायंसेज और होम डेकोर प्रॉडक्ट्स से लेकर उपहार और फ्रेश फ्लावर्स तक सारी चीजों की बिक्री कर रही हैं। अमेजऩ इंडिया के एमएसएमई और सेलर एक्सपीरियंस के डायरेक्टर प्रणव भसीन ने बताया कि राजस्थान में कंपनी के 52,000 से अधिक सेलर्स हैं, जिन्हें इस फेस्टिव सीजन के दौरान देश भर के लाखों कस्टमर्स को अपने प्रॉडक्ट्स दिखाने का अवसर मिलेगा।