’स्काउट सीओ ने स्थानीय संघ शिवगंज के विद्यालयों का किया निरीक्षण’
सिरोही। स्थानीय संघ शिवगंज के विद्यालयों का किया निरीक्षण जानकारी के अनुसार सी ओ स्काउट नरेंद्र कुमार खोरवाल व स्थानीय संघ शिवगंज सचिव रमेश चन्द्र आगलेचा ने शिवगंज के विभिन्न विद्यालयों का किया निरिक्षण जिसमें माधव विद्या मंदिर शिवगंज, महावीर बाल निकेतन स्कूल शिवगंज, महेश केशव एंग्लो वैदिक माध्यमिक विद्यालय, सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेवाड़ पब्लिक स्कूल, सरस्वती बाल निकेतन पालड़ी, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय शिवगंज, आमलीवाली महाजनी उ प्रा वि शिवगंज, काबा विश्वकर्मा एकेडमी केशरपुरा, रामदेव शिक्षण संस्थान शिवगंज, मयूर इंटरनेशनल स्कूल शिवगंज, मार्डन डिफेंस स्मार्ट स्कूल शिवगंज, फ्लोरा पब्लिक स्कूल शिवगंज आदि अन्य विद्यालयो का किया निरीक्षण किया। सी ओ ने विद्यालय में निरीक्षण के दौरान ’राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधि संचालन करना अनिवार्य है’ जिसके अंतर्गत नए विद्यालयों में स्काउट गाइड ग्रुप का पंजीकरण किया गया विद्यालयों में चल रहे निष्क्रिय स्काउट के ग्रुपो को सक्रिय करने की बात कही साथ ही विद्यालयों की बकाया कोटा मनी जल्द से जल्द जमा कराने के निर्देश दिये और इको क्लब से संबंधित गतिविधियों को ओर बेहतर ढंग से सुचारू रूप से चलाने के बारे में बताया ।