बकाया लीज-डीड राशि वसूलने के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। संभागीय आयुक्त व जेडीए चेयरमैन डॉ समित शर्मा ने जेडीए अधिकारियों की अपने कक्ष में बैठक ली। डॉ शर्मा ने कहा कि जेडीए अतिक्रमण के लिए पुख्ता कार्यवाही करे। सभी उपायुक्त अपने अपने जोन में समय पर मौके पर कार्यवाही करे व उनका निस्तारण करे। डॉ शर्मा ने जेडीए द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो को प्राथमिकता से समय पर चिन्हित कराके उन्हें स्वीकृत कराने को कहा। डॉ शर्मा ने कहा कि जेडीए मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने से पूर्व संबंधित उपायुक्तों को भी अवगत करावे। जेडीए 400 करोड़ की वसूली के लिए पट्टाधारियों को जेडीए बकाया लीज राशि प्रकरणों में नोटिश जारी करे व पीडीआर प्रकरण एक्ट में बनाकर कलक्टर को प्रस्तुत करे ताकि कुर्की की कार्यवाही की जा सके। डॉ शर्मा ने इंजिनियरिंग विंग के निदेशक को निर्देश दिए कि वार्षिक दर पर अनुबंध करे व समय पर पर डिवाईडर पार्को का रखरखाव किया जा सके। हरित जोधपुर के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण पर जोर देवे। विभिन्न पार्को में, डिवाइडरों के बीच, निजी कॉलोनियों में पौधारोपण करावे। डॉ शर्मा ने निर्देश दिए कि निजी डवलपर्स द्वारा तैयार कॉलोनियों में आंतरिक विकास कार्य पार्क विकास व अन्य कार्य करवाए। डवलपर्स का दायित्व है कि इन कॉलोनियों में लाइट, सडक़, पानी, पार्क विकास के कार्य करवाए।
बैठक में जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू, सचिव हरभान मीणा, उपायुक्त राजेन्द्र सिंह चांदावत, अनिल पूनिया, पुष्पा हरवानी, निरज मिश्रा, निदेशक वित्त ओपी सिरवी, निदेशक इंजिनियरिंग लाडूराम व आयोजना विंग के अधिकारी उपस्थित थे।