शिक्षकों को सिखाए स्ट्रेस लेस स्टडी के गुर
सेवा भारती समाचार।
जोधपुर। लक्की बाल निकेतन कमला नेहरू नगर में प्रेरकवक्ता गौरव व्यास ने आर्ट आफ लिविंग द्वारा कोरोनाकाल के इस विकट समय में शिक्षकों को तनाव मुक्त शिक्षा के गुर सिखाए। उन्हें विभिन्न प्रकार के मेडिटेशन प्राणायम आदि सिखाए।
उन्होंने बताया कि योग व सकारात्मक सोच मनुष्य की मानसिक व शारीरिक दोनों ऊर्जा को बढ़ाता है। मेडिटेशन व सकारात्मकता हमारे चिंतायुक्त मन को गतिशील, प्रसन्न व एकाग्रचिश्र करते हैं। कार्यक्रम के आरम्भ में प्राचार्य कुलदीप सिंह राठौड़ ने गौरव व्यास को पौधा भेंट किया एवं कार्यक्रम के समापन में गौरव व्यास को हैंड मेड पेपर से बनी डायरी व कलम भेंट कर सम्मानित किया। राठौड़ ने कहा कि इस प्रकार के मोटिवेशनल प्रोग्राम समय-समय पर होते रहने चाहिए। आज के समय में तनावपूर्ण जीवन को बहुत सहज व तनाव रहित बनाता है। कार्यक्रम का आयोजन समन्वयिका अनुराधा अत्री व संजया चौधरी ने किया। कार्यक्रम का संचालन ब्युटि राय ने किया।