एयरटेल पेमेन्ट्स बैंक ने एप को किया अपग्रेड

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। एयरटेल पेमेन्ट्स बैंक ने अपने एप को अपग्रेड किया है। इस अपग्रेडेशन से उसके मर्चेंट पार्टनर्स कई प्रकार के डिजिटल फाायदों के साथ और ज्यादा सशक्त होंगे और उनकी भुगतान यात्रा भी अधिक आसान होगी। मर्चेंट्स के लिये एयरटेल पेमेन्ट्स बैंक एप में अब दो नये फीचर्स- स्मार्ट ईपीओएस और ऑन-डिमांड सेटलमेन्ट शामिल किए गए हैं। एयरटेल पेमेन्ट्स बैंक के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर गणेश अनंतनारायणन ने बताया कि मर्चेंट्स पार्टनर्स जमीनी स्तर पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें इस्तेमाल में आसान भुगतान समाधानों से सशक्त बनाना हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। नये समाधानों से मर्चेंट्स एक बाधारहित और सुरक्षित डिजिटल प्रक्रिया द्वारा पेमेन्ट प्राप्त और सेटल कर सकते हैं। यह कैशलेस इकोनॉमी बनाने के हमारे लक्ष्य की दिशा में एक और कदम है। भारत में एयरटेल पेमेन्ट्स बैंक के 1.5 मिलियन से ज्यादा मर्चेंट पार्टनर्स हैं और इसका लक्ष्य इस संख्या को 2.5 मिलियन से ज्यादा करना है
स्मार्ट ई-पीओएस (प्वाइंट-ऑफ.- सेल) से मर्चेंट्स डिजिटल भुगतान लेने के लिये अपने स्मार्टफोन का उपयोग एक पीओएस मशीन की तरह कर सकते हैं और उन्हें कैश रखने की चिंता नहीं रहेगी। मर्चेंट्स को एप में स्मार्ट ईपीओएस ऑप्शन सिलेक्ट करना है और किये जाने वाले भुगतान के लिये मोबाइल स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड दिखेगा। राशि मर्चेंट के एप से जुड़े बैंक खाते में तुरंत क्रेडिट हो जाएगी। इससे फिजिकल क्यूआर कोड रखने या होम डिलीवरी में भुगतान लेने के लिये अतिरिक्त उपकरण रखने की जरूरत नहीं होगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button