स्काउट-गाइड को दिलाई जनजागरूकता की शपथ
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। राज्य सरकार की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 151वें जन्मोत्सव पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार शुरू हुए कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन के तहत वायुसेना दिवस के मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में नो मास्क – नो एन्ट्री विषय पर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के एसोसियेट एनसीसी अधिकारी राजूराम ने बताया कि मुख्य अतिथि सीएमएचओ जोधपुर डॉ बलवंत मंडा के नेतृत्व में एयरफोर्स एनसीसी कैडेट्स, आर्मी एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड व शिक्षकगणों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जागरूकता के नारे लिखी तख्तियों के साथ शपथ ग्रहण की। स्कूल प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि मण्डल मुख्यालय जोधपुर के सहायक राज्य संगठन आयुक्त विनोद दत्त जोशी ने स्काउट के क्रियाकलाप, वर्तमान सामजिक गतिविधियां एवं सीओ स्काउट छतर सिंह पीडियार नो मास्क – नो एन्ट्री विषय पर बतौर विशिष्ठ अतिथि विस्तार से जानकारी प्रदान की। सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने संस्थान की ओर से माई खदिजा हॉस्पीटल के सहयोग से कोरोना काल में किये गये नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरण, सिनेटाइजेशन आदि सामाजिक कार्यो से अवगत कराया। कार्यक्रम में सीएमएचओ विभाग के डॉ रईस खान मेहर, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अनवर अली खान, सोसायटी सदस्य, हनीफ लोहानी, शब्बीर हुसैन अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, रजब अली, यूनिवर्सिटी डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, माई खदिजा इन्स्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज के प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, फिरोज खान गल्र्स स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख, यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रेहाना बेगम, स्काउट मास्टर महेन्द्र सैन, गाइडर अरूणा सोलंकी, एनसीसी ट्रेनिंग अधिकारी सुमेरा खान एवं एनसीसी एयरविंग, आर्मी व स्काउट गाइड से जुड़े विद्यार्थी मौजूद रहे। एनसीसी देशभक्ति गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूर्व में तिलावते कुरान छात्र नूरउल हसन ने किया। अंत में अतिथियों ने कैम्पस प्रांगण में पौधारोपण भी किया। संचालन मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी की कॉमर्स फैकल्टी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अब्दुल्ला खालिद ने किया। धन्यवाद सोसायटी के महासचिव निसार अहमद खिलजी ने दिया।