कोरोना के विरूद्व जन आंदोलन प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र में विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संभाग के स्थानीय निकाय व स्वायत शासन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। वीसी में संभाग की 26 नगर परिषद व नगर पालिकाओं के आयुक्त व अधिशाषी अधिकारियों ने भाग लिया।
संभागीय आयुक्त ने वीसी में संभाग के अधिकारियों से कहा कि 2 अक्टूबर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा कोरोना जन जागरूकता के लिए शुरू किए गए जन आंदोलन को नगर निगम, नगर परिषदों व नगरपालिकाओं में प्रभावी ढंग से लागू करावें। उन्होंने कहा कि नो मास्क नो एंट्री का संदेश देने वाले पोस्टर, बैनर, होर्डिग प्रमुख स्थानों पर लगावें व अभियान की सही मॉनिटरिंग करें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि शहर व कस्बों की सडक़ों, कॅालोनियों, गलियों की शत प्रतिशत सफाई की व्यवस्था की जावें। नालियों की समय-समय पर सफाई, घर-घर कचरा संग्रहण की सुचारू व्यवस्था पर ध्यान दिया जावें। टूटे हुए मेनहोल को समय पर ही दुस्त करा लिया जावे। उन्होंने कहा कि सफाई कार्मिकों की बीट व्यवस्था लागू की जावे व घर-घर कचरा संग्रहण की घर से कचरा लेकर डंपिंग यार्ड तक ले जाने की जी पी एस से प्रभावी मोनिटरिंग की जावें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी शहरों व कस्बों की टूटी सडक़ों के पेचवर्क, डामरीकरण कार्य दिपावली से पूर्व पूरा कर लिया जाए। संभागीय आयुक्त ने भवन निर्माण अनुमति मामले में 250 वर्ग मीटर से कम वाले मामलों में हाथों हाथ भवन निर्माण अनुमति के प्रावधान की चर्चा करते हुए कहा कि अनुमति में देरी नहीं करें। संभागीय आयुक्त ने कहा कि बिना अनुमति भवन निर्माण को रोका जावे व इसकी प्रभावी मोनिटरिंग करें।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि रहवासी क्षेत्र में अवैध व्यावसायिक निर्माण हो रहे है तो उन्हें रोका जावें। उन्होंने कहा कि नक्शे के विपरित भवन निर्माण में सेटबैक का उल्लंघन पाया जावे तो रोका जावे तो कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि खाचा भूमि के प्रकरण के पेडिंग प्रकरणों को समय पर निपटारा करें। उन्होंने कहा कि कृषि से अकृषि भूमि रूपान्तरण के पट्टे प्रकरणों का निस्तारण करें ताकि राजस्व आय में बढोतरी हो सकें।
संभागीय आयुक्त ने कहा कि सभी शहरों व कस्बों में सघन पौधारोपण का कार्य करावें ताकि हरियाली में बढोतरी हो सकें व पर्यावरण संरक्षण को बढावा मिलेगा। संभागीय आयुक्त ने सभी नगर परिषदों व नगरपालिकाओं की निजी आय बढाने के सार्थक प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व का जहां कहीं लीकेज है उसे रोके ताकि अधिक विकास कार्य हो सकें। संभागीय आयुक्त ने संभाग के नगर परिषदों व नगरपालिकाओं के आयुक्तों, अधिशाषी अधिकारियों से सीधी बात की व उनके द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की व उचित निर्देश दिए।
नगर निगम आयुक्त रोहिताश्वर सिंह तौमर ने वीसी में जोधपुर नगर द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि वार्डवार डोर टू डोर कलेक्शन वाहन घर से कचरा लेकर डेम्पिंग यार्ड तक जाने की जीपीएस से प्रभावी मोनिटरिंग की जाती है व सर्वे द्वारा भी जानकारी ली जाती है। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू जन आंदोलन अभियान जिला प्रशासन, नगर निगम व विभिन्न विभागों, जन प्रतिनिधियों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से बेहतर व प्रभावी तरीके से चलाया जा रहा है। रैलियों, पोस्टर, बेनर व उद्घोषणाओं के माध्यम से जन जागरूकता से कोरोना बचाव का संदेश दिया जा रहा है। उप निदेशक स्थानीय निकाय दलवीर सिंह ढढ्ढा ने वी सी में कहा कि संभागीय आयुक्त के निर्देश व सुझाव को बेहतर ढंग से लागू करने के पूरे प्रयास किए जायेंगे। उन्होंनें संभाग में किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button