स्लम एरिया में की सेवा गतिविधियां
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233ई 2के तहत प्रांतपाल एमजेएफ संजय भंडारी द्वारा सेवा सप्ताह के तहत दूसरे दिन लॉयंस क्लब जोधपुर मातृशक्ति लॉयंस क्लब जोधपुर, लॉयंस क्लब जोधपुर उत्कर्ष, लॉयंस क्लब जोधपुर दुर्गा शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में अशोक उद्यान के पास स्लम एरिया में सेवा गतिविधियां की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार ने बताया कि स्लम एरिया के आसपास सफाई करवाई गई। महिलाओं और बच्चों को मास्क, कपड़े, बिस्किट, टॉफियां, साबुन व जूते वितरित किए गए। सभी महिलाओं को अध्यक्ष लक्की राठौड़ ने स्वच्छता के बारे में बताया व गंदगी से होने वाली बीमारियों से अवगत करवाया। सभी अलग-अलग जगहों पर 500 मास्क वितरित किए गए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष कुसुम लता परिहार, अध्यक्ष लक्की राठौड़, सह सचिव पूजा दवे, सुजल दवे, जय सिंह पंवार इत्यादि मौजूद थे।