शिवराजसिंह के जन्मदिवस पर किया मास्क वितरण

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। पूर्व युवराज शिवराजसिंह के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मां जगदम्बा युवा विकास समिति के तत्वावधान में आरटीओ ऑफिस में मास्क वितरित किए गए।
इस दौरान रिट्स के डिप्टी कमिश्नर भंवरलाल, अतिरिक्त प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सुमन भाटी, जिला परिवहन अधिकारी विनोद कुमार लेगा के साथ वरिष्ठ सहायक पंकज मेहता वगोपालसिंह जाटियासनी ने मास्क वितरण कर कोरोना से बचाव के लिए सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइन की जानकारी दी। आरटीओ ऑफिस के बाहर भाजपा के राईकाबाग मण्डल अध्यक्ष भवानीप्रतापसिंह शेखावत, गंगासिंह देडा, राजेन्द्रसिंह आदि ने बिना मास्क वाले राहगीरों को मास्क पहनाकर सरकार द्वारा बताई गई गाइडलाइन की जानकारी दी। इस अवसर पर मां जगदम्बा युवा विकास समिति, बीजेएस के अध्यक्ष रणजीतसिंह ज्याणी ने शिवराजसिंह को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने मां वैष्णोदेवी, मां चामुण्डा तथा कुलदेवी मां नागणेची से उनके चिरायु होने की कामना की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button