कई युवाओं ने किया रक्तदान
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। माली युवा संगठन समिति के युवाओं द्वारा कोरोना आपातकाल में अस्पतालों में ब्लड की कमी को पूरा करने हेतु मथुरादास माथुर अस्पताल में रक्तदान किया गया। इस मौके पर खिमांशु गहलोत, नानु कच्छवाह, दिनेश कच्छवाह, धवन सोलंकी, आकाश, दीपक परिहार, हिमांशु देवड़ा, कुलदीप, योगेश कच्छवाह, चिराग, दीक्षांत, नवीन टाक, प्रकाश आदि युवाओं ने रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक अधीक्षक डॉक्टर जीसी मीणा, डॉक्टर सुनील प्रजापत, डॉक्टर रामप्रकाश, निर्मल राव, दीपक, प्रकाश, देव दइया उपस्थित थे।