पुनर्जन्म एक से अनेक कार्यक्रम का पहला चरण पूरा
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब ने अपने कार्यक्रम पुनर्जन्म एक से अनेक का पहला चरण पूर्ण कर लिया है। जोधाणा केनल क्लब के सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि मानवीय हानि बनने वाले पेड़ को विधिवत तरीके से छंटनी करके व्यर्थ जाने वाली उसकी सारी डालियों से वैज्ञानिकी तरीके से वापिस 2100 पौधे बनाने का प्रयास क्लब बर्ड हेवन द्वारका फार्म पर किया गया तथा अब द्वितीय चरण में बाकी बचे इस पेड़ के तने को झड़ सहित बुधवार को बनाड़ रोड स्थित राजेन्द्र नगर में विधिवत तरीके से शिफ्ट किया जाएगा ताकि ये उजड़ा पेड़ फिर से खिल सके। कार्यक्रम की अगुवाई क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र बोराणा व वरिष्ठ पशुचिकित्सक नीलगिरी तिवाड़ी ने की तथा ऑर्गेनिक फार्मिंग एक्सपर्ट किशन पूनिया, नर्सरी संचालक दीपक कच्छवाह, राजेन्द्र पाल आर्य, महेश जावा व प्रदीप वैष्णव का सहयोग रहा।