श्रीमती संध्या भाटी राष्ट्रीय महिला मण्डल अध्यक्ष चुनी गईं
- मगराज कच्छवाहा
जोधपुर ( सेवा भारती समाचार)। नागौर के रियां बड़ी की श्रीमती संध्या भाटी उर्फ संध्या कंवर को राष्ट्रीय बालाजी हेल्प लाईन सर्वधर्म समभाव समिति की महिला मण्डल का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गोपाल दवे ने सेवा भारती को जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश की बेटी को दो वर्ष के लिए महिला मण्डल की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है।
डॉ. गोपाल दवे ने बताया कि महिला मण्डल अध्यक्ष पद के लिए राजस्थान के अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, चैन्नई सहित कुल सात महिलाओं में से राजस्थान की बेटी श्रीमती संध्या भाटी को चुना गया, जो हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होंने सर्वसम्मति से हुए इस चयन के बाद नियुक्ति पत्र सौंपते हुए श्रीमती संध्या भाटी को बधाई देते हुए आशा व्यक्त कि उनके कार्यकाल में महिला मण्डल और सशक्त भुमिका निभाएंगी और इससे महिला एवं बालिका के सर्वांगीण विकास की राह आसान होगी।
समिति के जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी मगराज कच्छवाह ने खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त महिला मण्डल अध्यक्ष श्रीमती संध्या भाटी को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त महिला मण्डल अध्यक्ष नारी उत्थान के लिए हमेशा अग्रणी रहती हैं। इनके कार्यकाल में समाज की नारियों को एक परिपक्व नेतृत्व देखने को मिलेगा।
श्रीमती संध्या भाटी 1992 से समाज सेवा के कार्य मे लगी हुई हैं। पहली बार 2006 से 2011 तक और दूसरी बार 2015 से 2020 तक सरपंच के पद को सुशोभित करते हुए सेवाएं दी। राजपूत महिला संत सुरक्षा मिशन राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर वर्तमान में कार्यरत हैं। वे वर्तमान में जिला महिला मोर्चा बीजेपी अध्यक्ष पद के साथ रोटरी क्लब चेयरमैन के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही है। इंटरनेशनल राष्ट्रीय अबुल कलाम अवार्ड से भी सम्मानित हो चुकी हैं।
इस अवसर पर संगठन मत्री अनिल दवे, सचिव नीता औझा, कोषाध्यक्ष पुजिता दवे, जोधपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू राव, पाली जिला अध्यक्ष राजेश चोधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुरलीधर शर्मा, मोहम्मद यासीन, मदन राव पेंटर, चेतन परिहार, महेंद्र सांखला, ने भी श्रीमती संध्या भाटी को बधाई दी।