डीएचएल एक्सप्रेस ने दरों में वृद्धि की घोषणा की

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। डीएचएल एक्सप्रेस ने आज कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 1 जनवरी, 2021 से लागू हो जाएगी। भारत में 2020 की तुलना में शिपमेंट का मूल्य 6.9 प्रतिशत बढ़ जायेगा। इसके अलावा जरूरत से ज्यादा वजन वाले शिपमेंट्स और नॉन.स्टैकेबल पैलेट्स के लिये सरचार्ज को प्रति पीस 7,250 रूपये और प्रति पैलेट 15,000 रूपये पर एडजस्ट किया जायेगा। यह इसके नेटवर्क की लचीलता को निरंतर सुनिश्चित करता है और लगातार उच्च सेवा मानकों को बरकरार रखता है। डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के कंट्री मैनेजर आर.एस. सुब्रमण्यिन ने कहाकि डीएचएल एक्सप्रेस में हम लगातार अभूतपूर्व गुणवत्ता की आपूर्ति और अपने ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इसलिये हमें अवसंरचना (इन्फ्रास्ट्रक्चर) पर निवेश करना पड़ता है। वार्षिक मूल्य व्यवस्था हमें अपना एविएशन और ग्राउंड नेटवर्क को बनानेए हब और फैसिलिटीज को उन्नत करने और डिजिटलीकरण की पहलों को आगे बढ़ाने में सक्षम बनाती है और ये सभी हमारे ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने में मदद करते हैं। महामारी के मौजूदा दौर में भी हमने तेजी से जटिल हो रहे नियमों और दुनिया भर में सुरक्षा परिवेश के अनुरूप निवेश करना जारी रखा है। ये हमारे ग्राहकों को बाजार में अग्रणी हमारे ट्रांजिट-टाइम्स को बरकरार रखते हुये मानसिक शांति उपलब्ध कराते हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button