सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में किया रूद्राभिषेक
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समग्र विकास संस्थान महामंदिर द्वारा सावन मास में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में प्रसाद के साथ मास्क एवं काढ़ा का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम अत्यंत सादगीपूर्ण वातावरण में सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए पूर्ण हुआ। कार्यक्रम के आयोजक एडवोकेट प्रवीण दयाल दवे थे। पंडित दीपक बोरा, पंडित अभिषेक जोशी आदि पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक संपन्न करवाया गया। कार्यक्रम में दुष्यंत जोशी, ओमप्रकाश दवे, नंदकिशोर दवे, कैलाश श्रीमाली, कैलाशचंद्र बोरा, अशोक जोशी, तेजकरण जोशी, प्रकाश जोशी, अनिल दवे, सुनील दवे, सतीश ठाकुर, प्रदीप दवे, गिरीश दवे, सुरेश बोरा, दिनेश शर्मा, हेमंत सोलंकी उपस्थित रहे।