जिला कलेक्टर ने सूरसागर कंटेनमेंट क्षेत्र का दौरा किया

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। जिला कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह ने कोविड-19 महामारी के तहत जिले में की गई उपचार एवं सैम्पलिंग व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला कलेक्टर दोपहर में सूरसागर स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और वहंा सैम्पलिंग कार्य एवं इलाज की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि वे संक्रमित लोगों की देखभाल में किसी तरह का भेदभाव ना करें, उनका पूरा ध्यान रखा जाएं और सैम्पलिंग का कार्य प्रभावी रूप से किया जाएं। जिला कलेक्टर को चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अब तक यहां पर कोविड-19 के लगभग 10 हजार सैम्पल लिये जा चुके है। जिसमें 82 पॉजिटिव मिले। जिला कलेक्टर ने कहा मरीजों का पूर्ण रूप से ध्यान रखे तथा पूरे आत्मीयतता के साथ चिकित्सा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मरीजों की अच्छी देखभाल करने के साथ ही मृत्यु दर को कम करने का पूर्ण प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सूरसागर कंटेनमेंट जोन के होम आइसोलेटेड कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने सिंधियों की गली में कोविड संक्रमित व्यक्तियों के परिवारजनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में पूछा तथा पल्स अॅाक्सीमीटर के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि संक्रमित मरीजों का पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाएं, इनकी सुरक्षा आपकी पहली प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संजय कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में कोविड संक्रमित रोकथाम संबंधित स्थानों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर के साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी डॉ इन्द्रजीत यादव, सीईओ नगर निगम आरएस तोमर, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विकास राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बलवंत मंण्डा, डिप्टी सीएमएचओ प्रीतम सिंह सांखला एवं संबंधित अधिकारी, चिकित्सक व बीएलओं भी साथ थे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button