एनएसडीसी और एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने समझौता किया

सेवा भारती समाचार

जोधपुर। एयरटेल पेमेंट्स बैंक और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) ने आज ग्रामीण भारत के युवाओं के कौशल विकास और उन्हें वित्तीय सेवा क्षेत्र में रोजगार के अवसर खोजने में सक्षम बनाने के लिए एक साझेदारी की बीमा और संबद्ध सेवाओं का विस्तार देशभर में और विशेष रूप से वंचित गांवों और टीयर घोषणा की। वित्तीय सेवाओं अर्थात- भुगतान, 4/5/6 शहरों में तेजी से हो रहा है। ये सेवाएं वित्तीय समावेशन के सरकार के लक्ष्य के साथ बड़े पैमाने पर अवसर पैदा करती हैं। तेजी से उभरते बाजारों से आने वाली युवा आबादी में इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने की क्षमता है। साझेदारी का उद्देश्य एनएसडीसी के समृद्ध अनुभव, प्रशिक्षण से संबद्ध बुनियादी ढांचे और एयरटेल पेमेंट बैंक के उद्योग के साथ व्यापक नेटवर्क को जोडऩा है, जो ग्रामीण युवाओं के लिए लक्षित कौशल विकास कार्यक्रमों को डिजाइन और संचालित करने में मदद करेगा। कौशल विकास कार्यक्रम को वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रारंभिक स्तर की नौकरियों जैसे- बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट, फील्ड सेल्स एग्जीक्यूटिव आदि के लिए ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया जाएगा। देश में किफायती स्मार्टफोन और 4जी नेटवर्क की बढ़ती पैठ को देखते हुए ऑनलाइन बैंकिंग और डिजिटल वित्तीय सेवाओं को बढ़ाने के लिए डिजिटल उपकरणों को अपनाने पर जोर दिया जाएगा। एयरटेल पेमेंट्स बैंक और एनएसडीसी वित्तीय क्षेत्र से अपने संबंध का लाभ लेते हुए प्रतिभागियों को उपयुक्त नौकरी खोजने में मदद करेंगे।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button