जेडीए ने अस्थाई अतिक्रमणों को हटाया
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष संभागीय आयुक्त डॉ. समित शर्मा एवं आयुक्त मेघराज ंिसंह रतनू के निर्देशानुसार उपायुक्तों द्वारा अपने-अपने जोन में अनाधिकृत, अवैध निर्माणों एवं स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में उपायुक्त दक्षिण के निर्देशानुसार अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सांगरिया चौराहा से सांगरिया फांटा तक कार्यवाही करते हुए सडक़ भाग के दोनों तरफ सडक़ सीमा व फुटपाथ पर किए गए अस्थाई अतिक्रमणों हटाया गया।
मुख्य नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान ने बताया कि सांगरिया चौराहा से सांगरिया फांटा तक सडक़ भाग के दोनों तरफ सडक़ सीमा व फुटपाथ पर अस्थाई दुकानें, सीरकियों से निर्मित छप्परे, साइन बोर्ड, लकड़ी व लोहे की टेबलें, सब्जी के लोहे के स्टैड़, बलियों व केनवास से निर्मित दुकानें, पाइप, लोहे के केबिन, लोहे के एंगल सहित दुकानदारों द्वारा सामान इत्यादि रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। प्राधिकरण दस्ते द्वारा व्यापारियों से समझाइश कर उक्त सभी प्रकार के अस्थाई अतिक्रमणों को हटाते हुए सडक़ भाग एवं फुटपाथ को अतिक्रमण मुक्त किया गया। दस्ते द्वारा सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि सडक़ सीमा व फुटपाथ भाग पर अनाधिकृत रूप से किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करें और न ही किसी प्रकार का सामान रखें तथा स्थायी अतिक्रमीयों को अतिक्रमण एक दो दिवस के भीतर हटाने की सख्त हिदायत गई तत्पश्चात् प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जावेगी। ग्राम सांगरिया खसरा संख्या 208, भू.सं. 65 निखलेश्वर नगर में लगभग 328 वर्गगज भूमि पर 3 फीट ऊंचाई में कुर्सी लेवल तक पत्थर की चुनाई कर निर्माण कार्य किया हुआ था। जेडीए दस्ते द्वारा भूखण्ड संख्या 65 में पश्चिम उत्तर दिशा की ओर अतिरिक्त भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अवैध निर्माण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, प्रवर्तन निरीक्षक उत्तर अनिल शर्मा मय जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।