जन्मदिवस पर बच्चों को बांटे मास्क
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। जोधाणा केनल क्लब ने अपने सदस्य के जन्मदिवस पर जरूरतमंद छोटे बच्चों को स्पेशल प्रिंटेड मास्क पहनाकर, चॉकलेट केक ओर चिप्स पैकेट्स निशुल्क वितरित किए। जोधाणा केनल क्लब के सचिव सुमित माहेश्वरी ने बताया कि क्लब के कार्यकर्ता प्रदीप वैष्णव के जन्मदिवस पर कोरोना महामारी को देखते हुवे दल्ले खां की चक्की के पास जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर प्रिंटेड वाले मास्क निशुल्क बांटे। साथ ही बच्चों को चॉकलेट केक व चिप्स के पैकेट्स दिए। उन्हें मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का महत्व बताया। कार्यक्रम में अमित झंवर, विशाल मोदी, राहुल अरोड़ा, शरद सिंह, राहुल चितारा आदि उपस्थित थे।