कृष्णा का जन्मदिन मनाने को लेकर ठक्‍कर और गोखले परिवारों के बीच मुकाबला

  • सोनी सब के भाखरवड़ी में 

सेवा भारती समाचार

जोधपुर।  ठक्‍कर और गोखले परिवारों के बीच का झगड़ा एक बार फिर से एक नया मोड़ लेने वाला है। सोनी सब के भाखरवड़ी में उनका पोता कृष्‍णा एक साल और बड़ा हो गया है और जल्‍द ही वे उसका जन्‍मदिन मनायेंगे। इस किरदार को निभाया है, नन्‍हें हरमिंदर सिंह ने। इस शो के आगामी एपिसोड्स ने दोनों परिवार न सिर्फ इस बड़े दिन के लिए तैयारियों में जुटे नजर आयेंगे, बल्कि दर्शकों को यह भी देखने को मिलेगा कि कृष्‍णा का जन्‍मदिन किस तरह से इन परिवारों के बीच एक और युद्ध को जन्‍म देगा। दरअसल दोनों ही परिवार चाहता है कि अपने लाड़ले कृष्‍णा का जन्‍मदिन मनाने का पहला मौका उन्‍हें मिले।

7 साल के लीप के बाद शो में अभिषेक (अक्षय केलकर) और गायत्री (अक्षिता मुद्गल) के बेटे कृष्णा को दिखाया गया है। इस शो में दर्शकों ने अभिषेक और गायत्री की सुन्दर प्रेम कहानी का आनंद लिया था और अब इसमें आना वाला लीप दोनों परिवारों के बीच बदले हुए हालातों का खुलासा करेगा। हालांकि दोनों परिवारों के बीच के संबंध तनावपूर्ण बने हुये हैं, लेकिन कृष्णा को प्यार और देखभाल के साथ बड़ा करने के लिए उसकी खातिर वे एक खुशहाल परिवार की तस्वीर पेश करते हैं।

दूसरी तरफ कृष्णा अपने परिवार के बीच चल रहे विवाद से अनजान एक हंसता-खेलता बच्चा है। अपने आगामी जन्मदिन के लिए उत्साहित, वो इस खास दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने के लिए रोमांचित है। कृश को शायद ही इस बात का अंदाजा है कि उसका जन्‍मदिन ठक्‍कर और गोखले परिवारों के लिये एक युद्ध का मैदान बन चुका है, क्योंकि हर परिवार चाहता है कि कृश सबसे पहले उनके साथ केक काटे। इन परिवारों ने एक-दूसरे को हराने और यह सुनिश्चित करने के लिए कि कृश अपना जन्मदिन उनके साथ मनाए, योजना बनानी शुरू कर दी है।

कृश अपना जन्मदिन किसके साथ मनाएगा?

अन्ना की भूमिका निभा रहे देवेन भोजानी ने कहा, “कृश के साथ पहले जन्‍मदिन मानाने की होड़ एक युद्ध बन चुका है। ठक्‍कर और गोखले परिवार, जो खुद को एक बड़े खुशहाल परिवार के रूप में दिखाते हैं, वास्तविकता में अपने पोते कृष्णा के लिए लड़ रहे हैं। आगामी एपिसोड्स काफी मजेदार और दिल को छू लेने वाले हैं। इनमें दर्शक खुद इस बात के गवाह होंगे कि इन दोनों परिवारों को कृष्‍णा से कितना प्यार है और वे किस तरह हास्‍यप्रद अंदाज में कृष्णा के साथ पहले जन्‍मदिन मनाने की होड़ में लग गये हैं। तो देखते रहिये भाखरवड़ी, क्‍योंकि अन्‍ना और पूरा गोखले परिवार, इस चुनौती के लिए है तैयार।”

महेंद्र का किरदार निभाने वाले परेश गणात्रा ने कहा, “कृष्णा सबकी आंखों का तारा है। हालांकि, वह दोनों परिवारो के साथ समय बिताता है लेकिन दोनों परिवारो के बीच हमेशा अंदर ही अंदर ये कॉम्पीटिशन चलता रहा है कि कृष्णा ज़्यादा समय किसके साथ बिताता है। उसका जन्मदिन आ रहा है जो ठक्‍कर और गोखले परिवारों के लिये खुद को साबित करने का सही मौका है। इस शो के नये एपिसोड्स आप सभी को हंसाने और कृष्‍णा के लिए दोनों परिवारों के सच्‍चे प्‍यार को दिखाने के लिए तैयार हैं।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button