संक्रमित सुमेरपुर विधायक और उनके पुत्र का स्वस्थ ठीक
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। सुमेरपुर से भाजपा विधायक जोराराम कुमावत कोराना पॉजिटिव आने के बाद जोधपुर एम्स में भर्ती है। विधायक के पुत्र दीपक कुमावत भी पॉजिटिव आ चुके है। विधायक और उनके पुत्र अब ठीक है। भाजपा के संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत चार जुलाई को एम्स में भर्ती हुए इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर विधायक डॉ सतीश पूनिया इसके बाद से लगातार मॉनिटरिंग कर कुमावत और उनके पुत्र का ध्यान रख रहे हैं। विधायक कुमावत के पॉजिटिव आने की जानकारी के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री रणजीत कड़वासरा, देहात जिला मंत्री वीरेंद्र गोदारा, कालू सिंह भाटी, दिनेश चौधरी सहित कुछ अन्य कार्यकर्ताओं को उनकी नियमित रूप से देखभाल करने की भोलावण दी। इसके बाद से कार्यकर्ता उनके परिजनों के साथ अस्पताल में देखभाल कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष पूनिया ने आज भी चिकित्सकों से बात कर विधायक कुमावत के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। बताया गया है कि विधायक के पुत्र दीपक अब ठीक है। वहीं विधायक जोराराम कुमावत का इलाज चल रहा है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पूर्व मंत्री गुलाबचंद कटारिया ने भी कुमावत के स्वास्थ्य की जानकारी ली।