नवाजुद्दीन सिद्दीकी की कॉमेडी फिल्म

फिल्म लोक  समाचार 

मुम्बई ।  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म घूमकेतु की चर्चा काफी समय से हो रही थी, हालांकि इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई थी। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस का इंतजार खत्म हो गया हैं। मेकर्स ने इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज करने के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को जी 5 पर 22 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी फिल्म के एक दमदार पोस्टर रिलीज करके दी गई हैं। फिल्म में अनुराग कश्यप, ईला अरुण, रघुबीर यादव, स्वानंद किरकिरे और रागिनी खन्ना अहम रोल में नजर आएंगे, इसके अलावा नवाज का फिल्म में लीड रोल होगा।   फिल्म में कैमियो रोल के लिए अमिताभ बच्चन, रणवीर सिंह, सोनाक्षी सिन्हा, चित्रांगदा सिंह, लॉरेन गोटलिब और फिल्मकार निखिल आडवाणी भी एंट्री करेंगे। अब इतने सारे सुरपस्टार की फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की कहानी के बारे में नवाज ने कहा, ‘घूमकेतु की कहानी बेहतरीन है, जो जनता को जरूर एंटरटेन करेगी। लॉकडाउन के समय में मुझे खुशी है कि हमारी कॉमेडी फिल्म को लोग अपने परिवार के साथ जी 5 पर देख सकेंगे।   घूमकेतु एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक राइटर की भूमिका निभा रहे हैं।
Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button