आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने लगाया फंदा
- क्राइम रिपोर्टर एस.कुमार जोधपुर।
जोधपुर। निकटवर्ती करवड़ के भवाद गांव में रहने वाले एक युवक ने शनिवार की तडक़े अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। वह आर्थिक तंगी से परेशान था। काफी दिनों से मजदूरी होने से परेशान होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा। करवड़ थानाधिकरी भारत रावत ने बताया कि निकट के भवाद गांव में रहने वाले 30 वर्षीय निसार खां पुत्र सलमान खां आज तडक़े चार बजे घर में फंदे पर लटका मिला। परिजन को पता लगने पर फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर आए। मगर तब डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। वह आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। उसके भाई सतार खां की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। मृतक शादीसुदा था। आस पास पड़ौस में ही उसके अन्य भाई रहते है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा।