जी5 और एयरटेल ने साझेदारी मजबूत की
सेवा भारती समाचार
जोधपुर। एयरटेल ने एयरटेल थैंक्स के सभी ग्राहकों को मनोरंजन के और अधिक साधन प्रदान करते हुए उन्हें जी5 के प्रीमियम कॉन्टेन्ट की लाइब्रेरी असीमित पहुंच प्रदान की है। यह मुफ्त सुविधा वास्तव में ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है। भारत का मनोरंजन सुपर-ऐप जी5 और भारती एयरटेल (एयरटेल) ने भारतीय ग्राहकों को बेहतर डिजिटल मनोरंजन प्रदान करने के लिए अपने सहयोग को और मजबूत किया है। एयरटेल थैंक्स के ग्राहकों के लिए लाया गया यह विशेष ऑफर 12 जुलाई तक उपलब्ध रहेगा। एयरटेल थैंक्स के ग्राहक बिना किसी सदस्यता शुल्क के जी5 के सभी प्रीमियम कॉन्टेन्ट को देख सकते हैं।
पहल के बारे में बात करते हुए जी5 इंडिया के बिजनेस डेवलपमेंट और कमर्शियल हेड मनप्रीत बुमराह ने बताया कि जी5 मनोरंजन के विभिन्न शैलियों और 12 भाषाओं में कॉन्टेन्ट उपलब्ध कराने वाला मनोरंजन का एक बड़ा प्लेटफार्म है। भारती एयरटेल के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर शाश्वत शर्मा ने बताया कि एयरटेल थैंक्स अब भारत के सबसे बड़े रिवार्ड कार्यक्रमों में से एक है और यह ग्राहकों को एक अलग अनुभव प्रदान करता है। एयरटेल थैंक्स एयरटेल का प्रमुख ग्राहक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान कर उनके विश्वास को और मजबूत करना है। प्रोग्राम को खास रिवार्ड प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसकी पेशकश तीन भागों सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम में बंटा है। प्रत्येक भाग ग्राहकों को विकल्पों का एक अलग और नया सेट उपलब्ध कराता है। ये पेशकश एयरटेल की मजबूत भागीदारी से संचालित होते हैं, जिसमें प्रीमियम कॉन्टेन्ट, डिवाइस सुरक्षा, आदि शामिल है।