जोधपुर में केंद्र से सेना बुलवाए लेकिन कोरोना को फैलने से रोकिए: गजेंद्र सिंह शेखावत

सेवा भारती समाचार 

जोधपुर| सांसद एवं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने संसदीय क्षेत्र में बढ़ते कोरोना वायरस के प्रभाव को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि जोधपुर की जनता अपने मुख्यमंत्री से जानना चाहती है कि जोधपुर के साथ सौतेला व्यवहार क्यों हो रहा है? मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर से आंखें क्यों फेर रखी हैं। शेखावत ने बुधवार को अपने बयान में कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूरे राज्य के मुखिया हैं। कोरोना महामारी के इस काल में जनता आपको रक्षक की तरह देखती है, लेकिन विडंबना है आपको इस समय में भी राजनीति दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कांग्रेस सोचती है कि जोधपुर की जनता राज्य सरकार के पक्षपातपूर्ण व्यवहार को नहीं देख रही है तो मुख्यमंत्री भ्रम में हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की पालना में प्रशासन नाकाम है या किसी के निर्देशों के आगे बेबस? आखिर ऐसी क्या गलती हुई जोधपुर की जनता से, जिसका परिणाम उन्हें इस संकट के समय में भुगतना पड़ रहा है? केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जोधपुर में केंद्र से सेना बुलवाए, लेकिन कोरोना को फैलने से रोकिए।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button