फेसबुक ग्रुप में डाले अश्लील मैसेज
- क्राइम रिपोर्टर एस. कुमार
जोधपुर। सोशल मीडिया फेसबुक पर ग्रुप बनाकर अश्लील कमेंट और मैसेज करने का मुकदमा मथानिया थाने में एक युवक ने दर्ज करवाया। पुलिस ने बताया कि बालरवा निवासी सांवल परिहार पुत्र अर्जुनराम परिहार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया फेसबुक पर एक ग्रुप बनाया और उस पर अश्लील मैसेज डाले है। पुलिस ने इस बारे में आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है। अनुसंधान किया जा रहा है।
कंठी लूटी: मतोड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बापिणी निवासी राजूराम पुत्र हमीराराम ने पुलिस को बताया कि चार मई की दोपहर के समय उसके भाई की पत्नी गांव में जा रही थी। तब अज्ञात बदमाश आए और उसके गले में पहनी सोने की कंठी लूट ले गए।