तिथिनुसार जनधन खातों में सीधी राशि जमा होगी
सेवा भारती समाचार
सिरोही। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के अंतर्गत महिलाओं के जनधन खातों में कोविड-19 महामारी के तदर्थ मई 2020 के लिए भारत सरकार द्वारा महिलाओं के जनधन खातों में 500 रूपए जमा तिथिनुसार सीधे उनके खातों में जमा होंगे। मार्ग दर्शी बैंक मुख्य प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि खाता धारक निम्नलिखित खाता संख्या एवं दिनाँक के अनुसार बैंक, एटीएम, बी सी, पोस्ट पेमेन्ट अभिकर्ता से एईपीएस द्वारा भुगतान प्राप्त कर सकेंगे। आपके खातों में जमा हुई राशि आपकी अनुमति के बिना कोई भी नही निकालेगा एवं एक बार जमा हुई राशि आपकी अपनी है जब चाहो तब निकाल सकोगे। कृपया भुगतान प्राप्त करते समय उचित दूरी बनाये रखें, मुँह पर मास्क लगाए , सेनेटाइजेशन तथा नियमों का पालन करें। कृपया बैंक अथवा बी सी केन्द्र पर भीड़ नही करे। जिन खाता संख्या का अंतिम अंक 0 या 1 है वे 4 मई को जिन का 2 या 3 है वे 5 मई , जिनका 4 या 5 है वे 6 मई , जिनका 6 या 7 है वे 8 मई को तथा जिनका 8 या 9 है वे 11 मई को अथवा उसके बाद आवश्यकता अनुसार बैंक, एटीएम , बीसी पोस्ट अभिकर्ता से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं।
—