मोबाइल एप से घर बैठे कर सकते है ऑर्डर

जोधपुर। राजस्थान सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन की अवधि में आमजनों को उनके घर तक आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की सुविधा के लिए ई बाजार कोविड-19 एप बनाया गया है। नागरिकों द्वारा अपने मोबाइल नम्बर से एप पर पंजीयन करवाया जा जाकर इस सुविधा का फायदा उठाया जा सकता है।अतिरिक्त निदेशक शंकरलाल भाटी ने बताया कि इस एप की मदद से स्टोर संचालक अपने आसपास के ग्राहकों की एवं ग्राहक अपने घर के नजदीक में स्थित किराणा, मेडिकल स्टोर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने वाले स्टोर्स अपने ग्राहक द्वारा आर्डर की गई सामग्री उनके घर तक पहुंचाने की सुविधा देंगे।उन्होंने बताया कि इस एप का लिंक बेव एडे्रस ई बाजार कोविड-19 डाउनलोड किया जा सकता है। वेबसाइड के मुख्य पृष्ठ के बाएं कोने पर एप को डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस एप से जिले के सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोग घर बैठे अपने नजदीक दुकान से जरूरी सामग्री का ऑनलाईन स्टोर में उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार ऑर्डर कर सकते है। इस एप को ऑनलाईन ऑर्डर, कैश ऑन डिलीवरी व ऑर्डर टे्रकिंग की सुविधा दी जा रही है।उन्होंने बताया कि आपूर्तिकर्ताओ, थोक व्यापारियों, विक्रेताओं द्वारा अपने एएसओ-आईडी के माध्यम से पंजीयन करवाना होगा। एप के द्वारा विक्रताओं का उनके स्थान पर आपूर्ति करने वाले आपूर्तिकर्ताओं, थोक व्यापारियो से सीधा सम्पर्क हो सकेगा व उनके पास वर्तमान में उपलब्ध सामग्री की पूरी सूची भी ऑनलाईन देखने की सुविधा रहेगी। उन्होंने बताया कि एप डाउनलोड के लिए व ई-बाजार के बारे में अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट को देखे व एएसओ-आईडी् बनाने की प्रक्रिया एप के होम पेज पर उपलब्ध है।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button