90 जरूरतमंद, मजदूर व गरीब परिवारों को राशन सामग्री बांटी
- फैजाने बिस्मिल वेलफेयर सोसाइटी सहायता के लिए आगे आई
जोधपुर। फैजाने बिस्मिल वेलफेयर सोसाइटी खेतानाडी जोधपुर द्वारा 90 जरूरतमंद, मजदूर व गरीब परिवारों को राशन सामग्री पैकेट वितरित किए गए है।
सोसायटी सचिव अलफूद्दीन ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के कारण लोक डाउन व कफ्र्यू के कारण जरूरतमंद गरीब मजदूर लोगों के सामने घरेलू राशन सामग्री की समस्या पैदा हो रही है। इस समस्या के निपटने के लिए फैजाने बिस्मिल वेलफेयर सोसाइटी खेतानाडी जोधपुर द्वारा जरूरतमंद गरीब परिवारों को प्रतिदिन 20 राशन सामग्री पैकेट जिसमें आटा, दाल, चावल, तेल, मशाले वितरित किए जा रहे है। अब तक करीब 90 जरूरतमंद मजदूर व गरीब परिवारों को यह सहायता दी गई है। फैजाने बिस्मिल वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर व हमारी पूरी टीम द्वारा जरूरतमंदों परिवारों लाकडाउन के दौरान यह क्रम लगातार जारी रहेगा। सोसायटी द्वारा खेतानाडी, मदेरणा कॉलोनी क्षेत्र में जरूरतमंद मजदूर व गरीब परिवारों यह खाद्य सामग्री वितरित की गई। खाद्य सामग्री तैयार करने में निजामुद्दीन अब्बासी, मोहम्मद रोशन कादरी, मोहम्मद रफीक, ईस्माइल खान, अब्दुल शकूर, शौकत अली अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे है।
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-