आल इंडिया ऑनलाइन आर्ट कैंप में दिख रहा उत्साह

जोधपुर। इस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के तत्वावधान में आल इंडिया ऑनलाइन आर्ट कैम्प का दो दिन के लिए आयोजन किया गया है।ऑर्गनाइजर यत्ती केसर गौड़ ने बताया कि पूरा विश्व कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रहा है इसलिए इस कैम्प में इस विषय पर देश के कोने कोने से चित्रकार एक साथ एक ही समय पर इस लॉकडाउन और कफ्र्यू के चलते भारत के प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार अपने घर पर रह कर पेंटिंग बना रहे है। पूरे देश से लगभग चार सौ चित्रकार इस ऑनलाइन आर्ट कैम्प में भाग ले रहे है। ऑनलाइन आर्ट कैम्प में पेंटिंग ड्राविंग कार्टून स्कल्पचर व डिजिटल पेंटिंग टाइप मे पेंटिंग्स बना रहे है।ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के प्रेसिडेंट प्रदिप्त किशोर दास ने बताया कि इस ऑनलाइन आर्ट कैम्प में असम, आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, ओडिशा, तमिनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तराखंड, वेस्ट बंगाल, चंड़ीगढ़, पांडिचेरी, दिल्ली व राजस्थान से जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, अजमेर, नागौर, भीलवाड़ा, ब्यावर, बूंदी, कोटा, डूंगरपुर, बालोतरा, सिरोही, अलवर, हल्द्वानी, सुजानगढ़ आदि जगह से चित्रकारों ने भाग लिया है। इस कैम्प में जोधपुर से सीनियर चित्रकार सैयद मेहर अली अब्बासी व केसव वर्नोती, यत्ती केसरगौड़, प्रदिप्त किशोर दास, टीकम खण्डपा, मनोज कुमार संधा, रुपक कुमार पत्रा, रंजना जांगिड़, सोनू व्यास, लक्षित सोनी, माहीरुध्र सिंह शेखावत आदि चित्रकारों ने भाग लिया है । इन दो दिनों में पूरा भारतवर्ष चित्रशिल्पी जितना आर्ट वर्क करेंगे। ये सभी आर्ट वर्क ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर के सोशल मीडिया पेज में अपलोड किया जाएगा। सभी चित्रकारों को 10 अप्रैल को ई सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button