स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

जोधपुर। अस्पताल में आने वाले मरीजों में संक्रमण के खतरे को कम करने व संदिग्ध मरीजों की जानकारी के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर की ओर से एक एडवाइजरी जारी की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बलवंत मंडा ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग जोधपुर की ओर से एक एडवाइजरी में आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाए है। पहली सलाह डॉ. मण्डा के अनुसार निजी अस्पतालों को निर्देशित किया है कि अन्य राज्यों से आए नागरिक, जो कि सर्दी-जुकाम (आईएलआई) के मरीज अस्पताल ओपीडी में आने पर उन्हें तुरंत मथुरादास माथुर अस्पताल की आईएलआई ओपीडी में रेफर करते हुए उनकी पूर्ण जानकारी सीएमएचओ कार्यालय को भिजवाना सुनिश्चित करे। दूसरी सलाह साथ ही सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में आने मरीजों के एक दूसरे के बीच एक मीटर की दूरी बनाई जाने की व्यवस्था रखे और इसके लिए मरीजो को भी संक्रमक के खतरे से बचने के लिए स्वयं ही जागरूक रहने की अपील की। तीसरी सलाह वृद्ध पेंशनर्स जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे अतिआवश्यक होने की स्थिति में ही अस्पताल में आये, अन्यथा परिजन को अधिकृत पत्र जारी करते हुए कॉपरेटिव भंडार से दवाई मंगवाए। डॉ. मण्डा ने एडवाइजरी जारी कर अस्पताल प्रशासन व आमजन से सहयोग प्रदान करने की अपील की।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button